Which scheme is best in post office 2025? आज के युग में शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में हर एक माता-पिता अपने बच्चों का सुनहरा भविष्य एवं सुरक्षा चाहते हैं। इस दौर में निवेश करना उनके लिए एक उचित कदम साबित हो सकता है, जिससे बच्चों के आने वाले भविष्य में उन्हें मुश्किलों का सामना न करना पड़े। परंतु निवेश के बारे में ज्यादा ज्ञान न होने से वह कंफ्यूज है की अपनी पूंजी को कहां पर निवेश करें।
ऐसे में पोस्ट ऑफिस द्वारा कई योजनाओं को लागू किया गया है, जो न सिर्फ सुरक्षित है,बल्कि गारंटीड रिटर्न भी प्रदान करती है। वर्षों से लोगों के विश्वास का केंद्र रहा पोस्ट ऑफिस भारत सरकार द्वारा संचालित किया जाता है, जिससे आपके निवेश की सुरक्षा और बढ़ जाती है। तो आईए जानते हैं पोस्ट ऑफिस में बच्चों के लिए कौन सी पॉलिसी बेस्ट है एवं विभिन्न योजनाओं की विशेषताओं को जानेंगे।
पोस्ट ऑफिस में बच्चे के लिए कौन सी पॉलिसी बेस्ट है?
पोस्ट ऑफिस द्वारा 2025 में कई योजनाओं को शुरू किया गया है जो कि निम्न है –
5-Year Post Office Recurring Deposit Account
पोस्ट ऑफिस 5 वर्षीय आवर्ती जमा खाता के तहत आप हर एक महीने में अपनी बचत से कुछ निश्चित राशि को जमा करते हैं एवं इसे 5 वर्षों तक जमा करते हैं। 5 साल बाद आप इस राशि को ब्याज सहित प्राप्त करते हैं, मुख्यता यह योजना उन लोगों के लिए है जो अपनी छोटी-छोटी बचत करके भविष्य के लिए एक बड़ी राशि जमा करते हैं।
विशेषताएं :
प्रमुख कारक | मुख्य-मुख्य बातें |
ब्याज दर | 5.8 % / Annum |
न्यूनतम जमा राशि | ₹100 |
अधिकतम जमा राशि | कोई सीमा नहीं |
परिपक्वता / समय अवधि | 5 वर्ष |
मुख्य बिंदु :
- चक्रवृद्धि ब्याज : इसका मतलब है कि ब्याज की गणना हर 3 महीने में की जाती है और उसे मूलधन में जोड़ दिया जाता है फिर अगले 3 महीना के लिए ब्याज की गणना की जाती है और इस बड़ी राशि पर इस ब्याज को जोड़ दिया जाता है। यह प्रक्रिया 5 वर्ष तक चलती है।
- इस खाते को बच्चों के माता या पिता के नाम पर खोला जाता है
- 1 साल बाद जमा की गई राशि का 50% तक का लोन आप ले सकते हैं। जिसकी ब्याज दर भी कम होगी एवं में इसे 12 किस्तों में चुकाया जाना है।
Post Office Monthly Income Scheme Account
डाकघर मासिक आय योजना एक निवेश योजना है जिसे को वित्त मंत्रालय द्वारा लागू किया गया है।अच्छे रिटर्न देने वाली योजनाओं में से एक इस योजना में मासिक रूप से ब्याज दिया जाता है। POIMS खाता खोलने के बाद, अपनी क्षमता के अनुसार इसमें निवेश किया जाता है परंतु इसकी न्यूनतम जमा राशि ₹1500 प्रतिमाह है।
योजना की मुख्य बातें :
प्रमुख कारक | मुख्य-मुख्य बातें |
ब्याज दर | 6.6 % / Annum |
न्यूनतम जमा राशि | ₹1500 |
अधिकतम जमा राशि | सिंगल खाते की लिए 4.5 लाख एवं जॉइंट खाते के लिए 9 लाख |
परिपक्वता / समय अवधि | 5 वर्ष |
अन्य विशेषताएं :
- खाता धारक संख्या – इस खाते को कम से कम 1 धारक या फिर 3 धारक द्वारा खोला जाता है
- स्थानांतरण- खाते को भारत में कहीं भी एक डाकघर से दूसरे डाकघर में ट्रान्सफर किया जा सकता है
- कर सुविधा – इस योजना से प्राप्त राशि पर किसी प्रकार का आय टीडीएस या कर कटौती नहीं की जाती। डाकघर मासिक आय योजना पर कर लाभ शून्य है।
Kisan Vikas Patra
पोस्ट ऑफिस द्वारा लागू की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य है की व्यक्ति बिना किसी जोखिम के निवेश करने पर एक अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सके। यह योजना उन लोगों के लिए लाभकारी है जो दीर्घकालीन (लंबे समय तक) समय के लिए निवेश करते हैं एवं सुनिश्चित रिटर्न की चाह रखते हैं।
प्रमुख कारक | मुख्य-मुख्य बातें |
ब्याज दर | 6.9 % / Annum |
न्यूनतम जमा राशि | ₹1000 |
अधिकतम जमा राशि | कोई सीमा नहीं |
परिपक्वता / समय अवधि | परिवर्तन के अधीन |
किसान विकास पत्र की विशेषताएं :
- किसान विकास पत्र (KVP) में निवेश की शुरुआत ₹1,000/- की जाती, एवं इसके बाद केवल ₹100 के गुणकों में ही राशि जमा कर सकते हैं।
- 10 साल या उससे अधिक आयु वाले नाबालिग भी इसका खाता खोल सकते हैं
- केवीपी खाते को एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति एवं एक शाखा से दूसरी शाखा में ट्रान्सफर किया जा सकता है
Post Office Time Deposit Account
प्रमुख कारक | मुख्य-मुख्य बातें |
ब्याज दर | 1 Year – 5.5%, 2 Years – 5.5%, 3 Years -5.5%, 5 Years – 6.70% |
न्यूनतम जमा राशि | ₹1000 |
अधिकतम जमा राशि | कोई सीमा नहीं |
परिपक्वता / समय अवधि | 1 Year/2 Years / 3 Years / 5 Years |
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (TD) योजना – मुख्य बिंदु
- समय अवधि : 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल(चार विकल्प) की अवधि
- न्यूनतम जमा राशि : ₹1000 और फिर ₹100 के गुणकों में
- अधिकतम सीमा राशि : कोई सीमा नहीं
- समय से पहले बंद करना: 6 महीने बाद खाता बंद किया जा सकता है
- 6 महीने से 1 साल से पहले बंद करने पर केवल POSA(Post Office Savings Account) दर से साधारण ब्याज मिलेगा
- टैक्स में छूट : 5 वर्षीय जमा पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स में छूट दी जाएगी
योजनाओं के लाभ
- सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न : चूंकि यह योजनायें सरकार के अधीन हैं , तो इसमें जमा पूँजी का जोखिम कम होता है एवं काफी अच्छा रिटर्न प्राप्त होता
- छोटी बचत से बड़ा फंड : अपने छोटी छोटी बचत की राशि को सही ढंग से निवेश कर पर आप अपनी छोटी बचत से एक बड़ी राशि प्राप्त का सकते हैं
- टैक्स में छूट : योजनाओं की अवधि अनुसार निवेश करने पर, आपकी प्राप्त राशि पर टैक्स में छूट दी जाती है
- बच्चों के नाम पर खाता : कुछ योजनाओं के तहत 10 वर्ष से ऊपर वाले नाबालिग बच्चों के भी खाते खोले जाते हैं, जिससे उनके भविष्य के लिए एक बड़ी राशि तैयार की जा सके
- लंबी अवधि में पैसे दोगुने करने का अवसर: यदि लम्बे समय तक निवेश किया जाता है तो , जमा राशि का दोगुनी राशि की जा सकती है
Conclusion : Which scheme is best in post office 2025?
इस लेख में 2025 में चल रही पोस्ट ऑफिस की प्रमुख योजनाओं को बताया गया है, जो बच्चों के सुनहरा भविष्य के लिए लाभकारी है। यदि आप Which scheme is best in post office 2025? के बारे में सोच रहे हैं ,तो यह लेख आपको काफी मदद पंहुचा सकता है। सभी योजनाओं को ध्यानपूर्वक पढ़कर आप इन योजनाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Charcha एक भरोसेमंद हिंदी वेबसाइट है जहाँ आपको सरकारी योजनाओं और लेटेस्ट अपडेट्स की सटीक और ताज़ा जानकारी मिलती है। हमारा लक्ष्य है हर युवा को सही समय पर सही जानकारी पहुँचाना।