PM Fasal Bima Yojana 2025 Apply Online

भारत में कृषि सबसे प्रमुख उद्योग है और जिसमे लाखों किसानों की आजीविका जुड़ी हुई है। परंतु कृषि के क्षेत्र में किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, मौसम परिवर्तन, और अन्य चुनौतियों कई तरह की परेशानियों एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इन समस्याओं को देखते हुए, भारत सरकार ने  पीएम फसल बीमा योजना 2025  की शुरुआत की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसलों के नुकसान से राहत प्रदान करना और उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है। आइए जानते हैं कि  pradhan mantri fasal bima yojana 2025 क्या है, इसके लाभ क्या हैं, और आप इसे कैसे pradhan mantri fasal bima yojana 2025 apply online कर सकते हैं।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025 Apply Online

पीएम फसल बीमा योजना 2025 का उद्देश्य :  PM Fasal Bima Yojana 2025 का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, तूफान, आदि से होने वाले नुकसान से राहत पहुचाना है। इस योजना के तहत किसानों को एक मजबूत सुरक्षा कवच प्रदान करती है। इस योजना मे किसानों को उनके फसलों के नुकसान के आधार पर बीमा राशि प्रदान की जाती है। यह राशि नुकसान की स्थिति में उनके आर्थिक नुकसानों की भरपाई करने में मदद करती है।

Benfits of PM Fasal Bima Yojana 2025 : पीएम फसल बीमा योजना 2025 के लाभ

  • सस्ती प्रीमियम:
    किसानों को खरीफ फसलों पर 2%, रबी फसलों पर 1.5%, और बागवानी/वाणिज्यिक फसलों पर 5% प्रीमियम देना होगा। बाकी का प्रीमियम सरकार द्वारा दिया जाएगा।

 -उत्तर-पूर्वी राज्य, जम्मू, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के किसानों के लिए सरकार पूरा प्रीमियम देती है।

  • कवरेज:
    यह योजना प्राकृतिक आपदाओं (जैसे सूखा और बाढ़), कीटों, बीमारियों, और स्थानीय समस्याओं (जैसे ओलावृष्टि या भूस्खलन) से होने वाली फसल हानि को कवर करती है।
  • जल्दी मुआवजा:
    इस योजना के तहत किसानों को फसल कटाई के दो महीने के भीतर मुआवजा मिल जाता है, ताकि वे जल्दी मदद पा सकें और कर्ज़ में न फंसे।
  • नई तकनीक का इस्तेमाल:
    इस योजना में सैटेलाइट, ड्रोन और मोबाइल ऐप्स जैसी तकनीकों का उपयोग किया जाता है, ताकि फसल की सही हानि का आकलन किया जा सके और मुआवजा सही तरीके से दिया जा सके।

Risk Covered in Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025

  1. फसल उत्पादन हानि (खड़ी फसलें): सरकार उन जोखिमों के लिए बीमा कवर प्रदान करती है जो रोके नहीं जा सकते, जैसे प्राकृतिक आग, बिजली, तूफान, ओलावृष्टि, बाढ़, भूस्खलन, कीट/रोग, सूखा आदि।
  2. बीज बोने में परेशानी: अगर मौसम खराब होने की वजह से किसान फसल नहीं उगा सकते, तो उन्हें 25% तक का मुआवजा मिलेगा।
  3. कटाई के बाद की हानि: सरकार कटाई के बाद फसलों की हानि के लिए 14 दिनों तक बीमा देती है, खासकर उन फसलों के लिए जो खुले में सूखने के लिए रखी गई थीं और प्राकृतिक आपदाओं (जैसे चक्रवात) से खराब हो गईं।
  4. स्थानीय आपदाएं: सरकार स्थानीय आपदाओं (जैसे ओलावृष्टि, भूस्खलन, बाढ़) से होने वाली हानि के लिए व्यक्तिगत रूप से मुआवजा देती है, खासकर जब ये नुकसान केवल कुछ सीमित क्षेत्रों तक ही सीमित हों।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025 Apply Online Eligibilty : पात्र किसान कौन हो सकते हैं?

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025 Apply Online में सभी किसान, जिसमे भूमिहीन किसान और बटाईदार किसान भी शामिल हैं,  और जो अधिसूचित क्षेत्रों में अधिसूचित फसलें उगा रहे हैं, इस बीमा का लाभ ले सकते हैं।

  1. किसान के पास बीमित फसल में स्वार्थ होना चाहिए यानी उस फसल से किसानों का कोई संबंध होना चाहिए।
  2. किसान के पास भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र या वैध भूमि अनुबंध होना चाहिए।
  3. किसान बीमित भूमि पर काश्तकार या बटाईदार(

    sharecroppers) होना चाहिए।

  4. किसान को Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025 Apply Online के तहत बीमा कवर के लिए आवेदन निर्धारित समय सीमा के अंदर करना होगा, जो आमतौर पर बीज बोने के मौसम की शुरुआत के 2 हफ्ते के अंदर होता है।
  5. किसान ने पहले किसी अन्य स्रोत से उसी फसल की हानि के लिए मुआवजा नहीं लिया होना चाहिए।

PM Fasal Bima Yojana 2025 के तहत यह नियम व शर्तें लागू होती हैं, जिसमे  किसानों को सही तरीके से मुआवजा प्रदान किया जा सके।

 

How to Apply for PM Fasal Bima Yojana 2025

Step 1: ” Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025″ की Official Website पर visit करें।

Step 2: होमपेज के ऊपरी दाएं कोने में “Farmer Corner” पर क्लिक करें। फिर पॉपअप विंडो में “Guest Farmer” पर क्लिक करें।
नोट :अगर पहले से पंजीकृत हैं, तो सीधे चरण 4 पर जाएं।

Step 3: पंजीकरण फॉर्म में सभी अनिवार्य विवरण भरें (जो लाल एस्टेरिस्क (*) से चिह्नित हैं):

  • किसान विवरण: पूरा नाम, पासबुक नाम, संबंध, मोबाइल नंबर, आयु, जाति श्रेणी, लिंग, किसान प्रकार, किसान श्रेणी
  • निवास विवरण: राज्य, जिला, उप जिला, गांव/शहर, पता, पिन कोड
  • किसान आईडी: आईडी प्रकार, आईडी नंबर
  • खाता विवरण: IFSC, बैंक नाम, शाखा नाम, बचत खाता नंबर
    फॉर्म के नीचे कैप्चा कोड भरकर “Create User” पर क्लिक करें।

चरण 4: सफल पंजीकरण के बाद, “Farmer Corner (Apply for Crop Insurance Yourself)” पर क्लिक करें। पॉपअप विंडो में “Login for Farmer” पर क्लिक करें।
चरण 5: लॉगिन पेज पर मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड भरें और “Request for OTP” पर क्लिक करें। OTP दर्ज करें और “Submit” पर क्लिक करें। आपको “Farmer Application Form” पर भेज दिया जाएगा।
चरण 6: आवेदन फॉर्म के सभी अनिवार्य क्षेत्र भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें। फिर “Preview” पर क्लिक कर जानकारी और दस्तावेज़ की जाँच करें। “Submit” पर क्लिक करें और पुष्टि संदेश प्राप्त करें।
चरण 7: पॉपअप विंडो में “Pay Later” और “Make Payment” विकल्प दिखाई देंगे। “Pay Later” चुनें अगर आप भुगतान बाद में करना चाहते हैं, अन्यथा “Make Payment” पर क्लिक करें।
चरण 8: भुगतान के बाद, आप भुगतान रसीद का प्रिंट ले सकते हैं।
आवेदन ट्रैक करें: अपनी आवेदन स्थिति को “Application Status” विकल्प पर जाकर ट्रैक करें।

अब आप Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025 Apply Online करके अपनी फसल का बीमा आसानी से कर सकते हैं।

Documents Required

आवश्यक दस्तावेज़

  1. पासपोर्ट साइज फोटो

  2. पासबुक

  3. पहचान प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID, बैंक पासबुक फोटो के साथ, किसान फोटो बुक, NREGA जॉब कार्ड)

  4. पता प्रमाण (आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर ID, बिजली बिल, बैंक पासबुक फोटो के साथ)

  5. भूमि रिकॉर्ड का प्रमाण (राज्य के रिकॉर्ड के अनुसार, भूमि कब्जा प्रमाण पत्र और अन्य अनुबंध/समझौते)

  6. बोई गई या बोने वाली फसल का विवरण

ये सभी दस्तावेज़ Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana 2025 Apply Online करते समय जरूरी होंगे।

Some Useful Important Links

Table of Contents

Leave a Reply