Pradhan Mantri Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025 : पीएम जन धन योजना को कैबिनेट की तरफ से मंजूरी दे दी गई है। 24,000 करोड़ रुपये के सालाना बजट वाली इस योजना के दायरे में 100 जिले आएंगे। फिलहाल इसकी अवधि छह साल है। आम बजट में इस योजना का ऐलान हुआ था,अब इसे हरी झंडी दिखा दी गई है। इससे कृषि क्षेत्र से जुड़ी मौजूदा योजनाओं को जोड़ा जाएगा। इस लेख हम जानेंगे क्या है योजना कब शुरू होगी और इससे आपको क्या फायदा मिलेगा। इन सारे सवालों के जवाब आपको इस लेख में विस्तार से मिल जाएंगे।
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना क्या है?
केंद्रीय बजट 2025-26 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए। पीएम कृषि योजना की घोषणा की थी, जिसे अब कैबिनेट की मंजूरी मिली है। इसके तहत कृषि। जिलों का विकास किया जाएगा। यह योजना निम्न उत्पादकता, फसलों की कम बुवाई वाले और औसत से कम वाले को जिलों को टारगेट करेगी।
यह योजना भारतीय कृषि को आधुनिक बनाने के लिए बहुआयामी दृष्टिकोण के साथ चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। योजना के तहत फसल विविधीकरण, टिकाऊ और जलवायु लचीली खेती पर फोकस रहेगा। इसके अलावा फसल के बाद भंडारण क्षमता को बढ़ावा और टेक्नोलॉजी में सुधार लाने पर जोर दिया जाएगा।
2025 में धन-धान्य योजना का लक्ष्य क्या है?
प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना का मुख्फ उद्देश्य है फसल उत्पादन क्षमता को बढ़ावा देना एवं कृषि क्षेत्र में सुधार लाना। प्राकृतिक खेती जिसमे जैविक खाद का उपयोग होता हो एवं लम्बे समय तक चलने वाली खेती,को बढ़ावा देना। फसल की कटाई करने के बाद उसकी भंडारण क्षमता को बढ़ाना एवं इसकी व्यवस्था में और सुधार लाना । सिंचाई के साधन,आधुनिक उपकरण एवं व्यवस्था में सुधार लाना। किसानों को आसान और सस्ता कृषि लोन उपलब्ध कराना।
कब शुरू होगी प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना ?
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नीति आयोग को कुछ मापदंडों के आधार पर जिलों की प्रगति दिखानी होगी। नीति आयोग मॉनिटरिंग के लिए डैशबोर्ड बनाएगा। इस अभियान को अक्टूबर मे रबी की फसल के दौरान शुरू किया जाएगा। अभियान के तहत जिला स्तर की समिति का गठन किया जाएगा, जिसे ग्राम पंचायत या कलेक्टर द्वारा संचालित किया जाएगा। इन्ही के साथ ही विभागों के अधिकारी, प्रगतिशील किसान और आदि की टीम बनेगी जो फैसला करेगी। केवल जिले नहीं राज्य के लिए भी टीम बनाई जाएगी।
कैसे चुने जाएंगे 100 जिले ?
जिलों की रैंकिंग तीन मापदंडों के आधार पर तय होगी। वह जिले जहां उत्पादन काफी कम है। जहां फसलों के बीच काफी खाली जगह बच जाती है। जहां किसान क्रेडिट कार्ड जैसी सुविधाओं का लाभ किसानों तक नहीं पहुंचता हो। हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश। जिलों की संख्या। निवल फसल, कीट और परिचालन जोत के हिस्सों पर आधारित होगी। इस योजना के तहत प्रत्येक राज्य से कम से कम एक जिला को शामिल करने का प्राभदान रखा गया है।
Read More :
किन किन किसानो को मिलेगा लाभ : पात्रता मानदंड
- इस योजना का लाभ मिलेगा छोटे और सीमांत किसानों को, जिनके पास दो हेक्टेयर या उससे कम जमीन हो।
- युवा किसान एवं महिलाओं को भी इसमें शामिल किया गया है
- आरक्षित जाति जैसे – एससी(अनुसूचित जाति) और एसटी(अनुसूचित जनजाति) समुदाय जैसे किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी।
योजना के लाभ
Pradhan Mantri Dhan Dhanya Krishi Yojana 2025 के तहत किसानों को कई फायदे मिलेंगे। इस योजना के तहत किसानों को खेती से जुड़ी कई सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि उनकी पैदावार और आमदनी दोनों उभर सके। योजना के तहत किसानों को कम कीमत पर अच्छी क्वालिटी के बीज मिलेंगे और खेती के लिए खाद मुफ्त दिया जाएगा। कुछ लाभ निम्न हैं :
- खेती में आधुनिकता और तकनीक का विस्तार होगा।
- किसानों की आय बढ़ेगी।
- लोकल लेवल पर जोर रहेगा और संसाधनों का विकास होगा।
- आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।
दालें जिसमें मूंग, उड़द और मसूर तिलहन फसलें जिसमें सरसों, सोयाबीन, सूरजमुखी, मोटे अनाज जैसे कि बाजरा, ज्वार और रागी। साथ ही फल, सब्जियां और औषधीय फसलों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि किसान कृषि से ज्यादा कमाई कर सकें। खेती किसानी से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए बने रहिए किसान तक के साथ।
आवेदन प्रक्रिया :
इस योजना के तहत किसानों को सीधे तौर पर कोई आवेदन नहीं करना होगा। इसके लिए रैंकिंग के हिसाब से पिछड़े जिलों को चुना जाएगा। एवं उन्ही के आधार पर इस योजना का लाभ लेने के लिए सूची बनाई जाएगा। सूची में इस बात का खास ख्याल रखा जाएगा कि देश का कोई भी राज्य इस योजना का लाभ लेने से वंचित न हो। यदि आप कृषि सम्बंधित ओर भी जानकारी लेना चाहते तो आप https://agriwelfare.gov.in/ की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Sarkari Charcha एक भरोसेमंद हिंदी वेबसाइट है जहाँ आपको सरकारी योजनाओं और लेटेस्ट अपडेट्स की सटीक और ताज़ा जानकारी मिलती है। हमारा लक्ष्य है हर युवा को सही समय पर सही जानकारी पहुँचाना।